युवा कांग्रेस हनुमानगढ़ की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में
हनुमानगढ़ 4 नवंबर युवा कांग्रेस हनुमानगढ़ की बैठक जंक्शन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रेशम सिंह माणुका की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान के यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी जसकरण सिंह खहलों एवं विशिष्ट अतिथि बीकानेर संभाग के सोशल मीडिया प्रभारी मनमोहन सिंह थे। बैठक को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस राजस्थान के सोशल मीडिया प्रभारी जसकरण सिंह खहलो ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार फेसबुक, व्हाट्सएप एवं ट्विटर के माध्यम से कांग्रेस सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए जन कल्याण कार्यों को किस प्रकार आम जनता एवं अधिक से अधिक युवाओ तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में हमें किसी प्रकार का भी झूठ नहीं बोलना है और सत्य बात को आमजन तक पहुंचाना है और फिर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत अपने आप आपके दरवाजे तक आएगी । उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे अधिक युवा सोशल मीडिया से जुड़े हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया एक अहम भूमिका निभाएगा जिसमें हमें अधिक से अधिक युवाओं को प्रेरित कर कांग्रेस का प्रचार एवं कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाएं और भाजपा की जन विरोधी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना है ओर उसे अधिक से अधिक शेयर करने की अपील करनी है जिससे भाजपा द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश सभी के समक्ष हो सके। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मलकीत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इशाक खान, डायरेक्टर सुनीता बराड़, नवदीप सिंह राणा, जगप्रीत सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर वेद प्रकाश, हरप्रीत सिंह ,उग्रसेन साहू ,गुलाब सिंह ,ललित, अनमोल, सोनू मीणा छगन जांगिड़ रमन कौर संधू ,कांता लाडव, आमिर खान ,अरुण कंडा, राहुल कसवा ,संगरिया से कोऑर्डिनेटर पवन ग्रोवर, शाहरुख खान ,लखविंदर सिंह, अनमोल बराड़, नवदीप सिंह, जसविंदर सिंह, अरुण, राहुल कंडा, हुसैन एवं अन्य यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started Gaming World blog with site address; ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned address for details. Admin
टिप्पणियाँ