दयाराम महर्षि होंगे भारत लोक सेवक पार्टी के पहले उम्मीदवार
आईबीसी फ़ास्ट संवाददाता
आईबीसी फ़ास्ट संवाददाता
श्रीगंगानगर 14 नवंबर भारत लोक सेवक पार्टी द्वारा राजस्थान विधान सभा 2018 में श्रीगंगानगर से दयाराम महर्षि को उम्मीदवार घोषित किया गया है | राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता तथा प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मोट द्वारा विचार एवं सर्वे के पश्चात् उन्हें पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है | पार्टी राजस्थान में 30 सीटों चुनाव लड़ रही है जिसमे उसने अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं |
दयाराम महर्षि से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की वे श्रीगंगानगर का प्रतिनिधित्व करते हुए क्षेत्र की जन समस्याओं का निराकरण कर जनता को राहत प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे | उल्लेखनीय है की वे गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ,विश्व ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष तथा भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश महासचिव पद पर सक्रिय हैं | क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग से जुड़ाव होने के कारण उनका कहना है की वे श्रीगंगानगर से विधानसभा चुनावों में भारी मतों से विजयी होंगे | उनके समर्थकों ने उन्हें प्रत्याशी घोषित करने पर ख़ुशी जताई है|

टिप्पणियाँ