हनुमानगढ़4 नवंबर कबीर फाउण्डेशन द्वारा आयोजित कबीर सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को टाउन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कबीर आश्रम ऐलनाबाद से श्रीश्री 1008 परमानंद जी महाराज, विशिष्ट अतिथि उपसभापति नगीना बाई, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ब्रह्मानंद पारीक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरूवात अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अतिथियों ने कहा कि कबीर फाउण्डेशन द्वारा आयोजित कबीर सम्मान समारोह से शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वह दोगुनी मेहनत से संघर्ष कर आगे बढेगे। आयोजन समिति के सदस्य बीआर यादव व कैलाश टाक ने बताया कि रविवार को कक्षा 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सैकड़ों प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है। उन्होने बताया कि कबीर फाउण्डेशन द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिये आरएएस, आरजेएस, एसएससी, प्री, पटवार व आईएएस की तैयारी भी करवाई जाती है।
Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started Gaming World blog with site address; ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned address for details. Admin
टिप्पणियाँ