सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनता करे तय

श्रीगंगानगर 21 नवंबर यूँ तो पिछले पांच वर्ष, एक बार फिर श्रीगंगानगर के लिए दुर्भाग्यशाली रहे हैं | जहाँ एक और ज़मींदारा पार्टी ने अपने धनबल और ग्वार के व्यवसाय की चमक से किसानों ,व्यापारियों और हर वर्ग को अपनी और आकर्षित कर ज़िले का प्रतिनिधित्व करने का बीड़ा उठाया था ,पर राजनीति की बिसात ने शतरंज बिछाई की राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गयी |, जिसमे यहाँ से निर्वाचित कामिनी जिंदल एक अमीर जनप्रतिनिधि होते हुए भी श्रीगंगानगर  से जुड़े कई विकास कार्य जिनमें मेडिकल कॉलेज का निर्माण ,नहरों में साफ़ व समय पर पानी ,आम आदमी की सुरक्षा , मध्यम व मजदूर वर्ग की समस्याओं से ज़िले  को राहत नहीं दिलवा सकीं |
                इसी बीच एक बार फिर राजस्थान विधानसभा चुनाव सिर पर हैं ,पर अब जनता की बारी है | वही असली किंगमेकर है | अब जिम्मेदारी जनता की है की वे अपने वोट के तराज़ू में किसे तोलते हैं ?प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार व नीतियों से त्रस्त और दुखी रहा है | चाहें वो किसान हो ,कर्मचारी ,व्यापारी ,मजदूर नौकरीपेशा ,गृहणियाँ ,बेरोज़गार युवा ,पढ़ने वाले व आँखों में अच्छे करियर निर्माण का सपना संजोये छात्र -छात्राएं ही क्यों न रही हों | सभी वर्ग की आशाओं के विपरीत ही हमारे आस पास की परिस्थितियां रहीं हैं |
आसमान छूती महंगाई ने जहाँ एक ओर आम आदमी के मासिक बजट और जेब पर चोट की वहीँ दूसरी ओर पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने आग में घी डालने का काम सभी जगह किया है | इन्ही कारणों से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने की प्रबल संभावनाओं ने जोर पकड़ा है |
                 अब जनता ने श्रीगंगानगर में विधायक और राज्य में बनने वाली सरकार की कड़ी को मजबूत कर एक ठोस जनादेश देने का काम करना है | जनता अगर सत्ता के पद लोभियों से हमारे ज़िले को बचा पायेगी तो ही विकास की धारा में अपना अमिट योगदान दे पायेगी | नहीं तो,हर बार की तरह पंचवर्षीय कार्यकाल नौ दिन चले अढ़ाई कोस जैसा फ्लॉप होगा | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html