सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अर्जुनराम मेघवाल का कांग्रेस पर हमला

भ्रम और झूठ फैला रही है कांग्रेस: अर्जुनराम मेघवाल 
***********************************
कांग्रेस को झूठ बोलने की लग गई है बीमारी: अर्जुनराम मेघवाल
***********************************  
भारत की जनता समझदार और परिपक्व है: अर्जुनराम मेघवाल
***********************************  
यू.पी.ए.-2 के दौरान तय हुई राफेल की कीमत क्यों नहीं बता पा रही कांग्रेस: अर्जुनराम मेघवाल
***********************************  

जयपुर, 05 नवम्बर। केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलकर सŸाा में आने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस प्रेस वार्ता कर तथ्यहीन और बिना आँकड़ों के बातें कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता समझदार और परिपक्व है, जो समय-समय पर लोकतन्त्र को मजबूत करने का काम करती है। 

मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है यह जनता, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट भी जान चुका है। कांग्रेस ने फर्जी वोटरों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की एवं उसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। जब चुनाव आयोग ने उनसे बात करनी चाही तब कांग्रेस के नेता कमलनाथ एवं सचिन पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया था तथा इस दौरान भी कांग्रेस का झूठ जनता के सामने आया। इसी तरह कांग्रेस के झूठ समय-समय पर सामने आते रहते है।

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस झूठ के सहारे से राफेल का मुद्दा उछालने में लगी है। जबकि दो देशों की सरकार के बीच राफेल सौदा हुआ था, ना की किसी बिचैलिये के माध्यम से। कांग्रेस को इसलिए पीड़ा होती है कि कांग्रेस को इसमें कमीशन नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि यू.पी.ए. प्रथम में जो दरें तय हुई थी कांग्रेस उसकी रेट बता रही है, लेकिन यू.पी.ए. द्वितीय की दरें बताने में घबरा रही है, क्योंकि वह भाजपा की दरों से ज्यादा है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली से आये हुए कांग्रेस नेताओं को राजस्थान की जमीनी हकीकत की समझ नहीं है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाखों लोग फायदा मिल रहा है। जैसे भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर कहा कि इस योजना के माध्यम से अब कोई भी ईलाज के लिए मोहताज नहीं है। इस योजना से 1 करोड़ परिवारों के 4.5 करोड़ लोगों को कैशलेस ईलाज के लिए 3 लाख 30 हजार रूपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया और सभी सरकारी व 774 निजी अस्पताल इस योजना में शामिल है, जिससे अब तक 22 लाख लोगों ने कैशलेस ईलाज करवाया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12 लाख से अधिक घरों का निर्माण हुआ है एवं उज्जवला योजना के तहत 37.2 लाख परिवारों को एलपीजी गैस कनैक्शन उपलब्ध हुआ है। वहीं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 15681 छूट चुके गाँव एवं ढ़ाणियों में पहली बार भाजपा सरकार ने बिजली पहुँचायी है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में 21 लाख नये घरेलु बिजली कनैक्शन दिये जा चुके है।

राजस्थान की जनता ने वर्षों तक कांग्रेस के कुशासन को भी देखा है, जिसमें जनकल्याण सरकार की प्राथमिकताओं में अन्तिम स्थान पर रहता था। जबकि भाजपा सरकार की हर योजना प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति को लाभ पहुँचा रही है।

उन्होंने महान ऋषि धन्वन्तरि की जयंती एवं धनतेरस पर सभी देश व प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाऐं दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।