सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जरूरतमंद पाक विस्थापितों को उपलब्ध कराएं राशन सामग्री -मुख्यमंत्री

जरूरतमंद पाक विस्थापितों को उपलब्ध कराएं राशन सामग्री -मुख्यमंत्री

आईबीसी फास्ट विवेक सक्सेना
जयपुर, 9 अप्रैल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश के किसी भी जिले में रह रहे पाक विस्थापित जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

गहलोत ने इस सम्बन्ध में सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढ़ा का पत्र मिलने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाक विस्थापित परिवारों को राशन सामग्री समय पर मिले यह सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री को अध्यक्ष सोढ़ा ने अपने पत्र में अवगत कराया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 6 हजार पाक विस्थापित परिवार रह रहे हैं, उनमें से कई जरूरतमंद परिवारों को लॉकडाउन के चलते राशन सामग्री की आवश्यकता है। 

गहलोत ने इस सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे, जिस पर सम्बन्धित जिलों के कलेक्टर्स से रिपोर्ट मांगी गई थी। कलेक्टर्स द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार जयपुर जिले के जामड़ोली, गोविन्दपुरा एवं मांग्यावास में रह रहे 500 पाक विस्थापित परिवारों से जिला प्रशासन संपर्क में है एवं इन परिवारों को राशन सामग्री वितरित की जा रही है। जोधपुर जिले में 618 पाक विस्थापित परिवारों एवं जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) श्री महिपाल कुमार को सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष श्री सोढ़ा के सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बाड़मेर जिले की शिव और चौहटन पंचायत समिति में करीब 200 पाक विस्थापित परिवारों, पाली जिले में रह रहे 92 परिवारों, बीकानेर जिले की पूगल एवं बज्जू तहसील में रह रहे 93 परिवारों को मांग के अनुसार राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इन जिलों के साथ ही जैसलमेर, जालौर एवं सिरोही जिलों में रह रहे पाक विस्थापित परिवारों को राशन सामग्री के साथ ही वित्तीय सहायता के लिए पात्र परिवारों को अनुग्रह राशि भी वितरित की जा रही है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने निर्देश दिए कि ऎसे जरूरतमंद पाक विस्थापित परिवार जो किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में नहीं आ रहे हैं, उन्हें राशन सामग्री के किट पहुंचाए जाएं।
भविष्य में विदेश शिक्षा में जाने के लिए हमें चुने:





टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
Slotocash Casino - JM Hub
Slotocash Casino provides a wide range of casino 포천 출장샵 games from slots, video poker,classic 양주 출장안마 slots, and table games! Read our full Slotocash 서산 출장샵 Casino 경주 출장마사지 review. 이천 출장안마

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।