सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तबलीगी जमात के संपर्क में आने वाले स्वयं को छिपाएं नहीं: मुख्यमंत्री

कोरोना से निपटने के लिए प्रदेशवासी करें सहयोग
तबलीगी जमात के संपर्क में आने वाले 
स्वयं को छिपाएं नहीं, तुरंत अपना परीक्षण कराएं 
-मुख्यमंत्री

जयपुर, 2 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऎसे लोग जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री रही है तथा जिनमें इस रोग के लक्षण प्रतीत होते हैं, वे स्वयं को छिपाएं नहीं। तुरंत इसका टेस्ट कराएं। उन्होंने दिल्ली में तबलीगी जमात के संपर्क में आने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचे लोगों से भी अपील की है कि वे संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क कर तुरंत अपना परीक्षण कराएं। यह उनके खुद के जीवन के साथ ही पूरी मानवता, समाज एवं देश के हित में है।

श्री गहलोत गुरूवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर कोरोना को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में रैंडम सर्वे के आधार पर टेस्ट कराए जाएं। इससे रोग की वास्तविक स्थिति जानने में मदद मिलेगी। इसमें उन सभी लोगों को शामिल किया जाए जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री रही हो तथा जिनमें इस रोग के प्रारंभिक लक्षण हों। साथ ही ऎसे स्थान जहां पर्यटकों की आवाजाही अधिक रही है, उन पर इस सर्वे में अधिक फोकस किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रदेशवासियों को चाहिए कि वे पूजा-पाठ, उपासना, नमाज, प्रेयर (प्रार्थना) आदि सभी धार्मिक कार्य घर पर ही करें। यह इस महामारी से बचाव के लिए जरूरी होने के साथ ही सम्पूर्ण मानव जीवन के हित में है। श्री गहलोत ने कहा कि ऎसे समय में जबकि पूरे देश में लॉकडाउन प्रभावी है, इसके बावजूद दिल्ली में ऎसा आयोजन होना चिंताजनक है। ऎसे आयोजन की जानकारी मिलते ही तुरन्त रोकना चाहिए था चाहे विरोध का सामना भी करना पड़ता। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के उददेश्य को असफल करने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री बी डी कल्ला, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, कृषि मंत्री श्री लालचन्द कटारिया, मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री रोहित कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।