हनुमानगढ़। राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ संबंध भारतीय मजदूर संघ कोरोना वायरस महामारी के चलते राज्य सरकार द्वारा जो कर्मचारियों की वेतन कटौती की जा रही है वह पूर्णतय: अव्यवहारिक है और राज्य सरकार की इस कार्यवाही से जलदाय विभाग सहित अन्य कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री बाबूलाल यादव, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह पूनियां, जलदाय तकनीकी कर्मचारी संघ हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष औमप्रकाश बिश्नोई, जिला महामंत्री अंग्रज सिंह पीलीबंगा, भारतीय मजदूर संघ हनुमानगढ़ के जिलामंत्री इन्द्राज घोटिया, जिलाध्यक्ष अमरसिंह ने संयुक्त ब्यानजारी कर बताया कि इस महामारी में राज्य सरकार के हर कदम में समस्त कर्मचारी अपना अपना योगदान दे रहे है। फिर राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों का वेतन काटने का क्या औचित्य है। भारतीय मजदूर संघ व राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ जलदाय विभाग सहित अन्य विभागों की वेतन कटौती वापिस लिए जाने का निवेदन करते है। जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, अति आवश्यक सेवा में आता है और इन विभागों के कर्मचारी अपनी अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा के साथ दे रहे है साथ ही कोरोना वायरस जैसी धातक महामारी से आमजन को बचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे है। भारतीय मजदूर संघ राज्य सरकार से मांग करता है कि इन महत्वपूर्ण विभागों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की वेतन कटौती के आदेश वापिस लिए जाये।
Advt.
Advt.




टिप्पणियाँ