सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को धमकी दी है ?

क्या ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को धमकी दी है ?

क्रेडिट: रवीश कुमार, एनएनडीटीवी

“ मैंने रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी से बात की। मैंने उनसे कहा कि हम इस बात की सराहना करते हैं कि आपने
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की सप्लाई होने दी। अगर वे इसे नहीं भी होने देते तो भी ठीक था लेकिन तब हम उसका बदला लेते। क्यों नहीं लेते ? “

यह राष्ट्रपति ट्रंप के बयान का हिन्दी अनुवाद है जिसे ANI ने ट्विट किया है। आप देख सकते हैं ट्रंप किस लहजे में पी एम मोदी से बात करते हैं। अगर इस तरह की बातचीत हुई है तो प्र म मोदी को बताना चाहिए कि उन्होंने बदले की बात पर क्या जवाब दिया ?

दूसरा प्र म मोदी को यह भी बताना चाहिए कि अमरीका को कोरोना की एक दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन का निर्यात क्यों कर रहे हैं? क्या इससे भारत में कमी आ सकती है?

आई टी सेल तत्काल ट्रंप की इस धमकी की निंदा के लिए लाखों मीम बनाए। ट्रंप की सुबुद्धि के लिए जंतर मंतर पर हवन हो। जिसमें ट्रंप के बयान के 101 वीडियो धूप घी के साथ डाले जाएँ।

इस ट्रंप का प्रचार करने प्र म मोदी अमरीका गए। ट्रंप को अपने यहाँ बुलाकर रैली करवाई। तब जब कोरोना से लड़ने की तैयारी करनी चाहिए थी। मेरी राय में अहमदाबाद की रैली का बिल भेज देना चाहिए।

क्या ट्रंप हमारे प्र म मोदी को झिड़की दे सकते हैं? अगर वाक़ई ऐसा फ़ोन पर कहा है तो सोचिए प्र म मोदी को कितना बुरा लगा होगा। ग्लोबल लीडर मोदी से लोकल लीडर ट्रंप ऐसे बात करेंगे ?

सभी विपक्षी दलों  को एकजुट हो कर प्र म मोदी का साथ देना चाहिए और अमरीका तक जवाब पहुँचे इसके लिए थाली बजानी चाहिए। ताकि अमरीका सुन लें कि हम थरिया पीट कर उसके तमाम बेड़े ध्वस्त कर सकते हैं।

वैसे रविवार की बातचीत के बाद सोमवार को भारत ने दो दवाओं के निर्यात पर लगे प्रतिबंध से आंशिक छूट दे दी है। टाइम्स आफ इंडिया की खबर है।
भविष्य में विदेश शिक्षा में जाने के लिए आज ही आवेदन करें:
Advt.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।