सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केरल के बाद राजस्थान में हुई सर्वाधिक जांचें

केरल के बाद राजस्थान में हुई सर्वाधिक जांचें, 11 हजार में से 10542 नेगेटिव
-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

आईबीसी फास्ट विवेक सक्सेना
जयपुर, 05 अप्रेल। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राज्य में कोरोना के लिए पर्याप्त मात्रा में जांचें हो रही हैं। राजस्थान केरल के बाद पहला ऎसा राज्य है जहां सर्वाधिक जांचें हुई हैं। उन्होंने बताया कि आदिनांक तक 11 हजार 136 लोगों की जांचें हो चुकी है एवं 412 प्रक्रियाधीन है। कोरोना संक्रमण की थोड़ी भी आशंका होने पर स्क्रीनिंग कर जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग और सरकार कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।

25 से ज्यादा से लोग उपचार से हुए नेगेटिव

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि रविवार सुबह तक 210 केसेज पॉजीटिव चिन्हित किए गए हैं। चिकित्सकों की मदद से इनमें 25 से ज्यादा नेगेटिव हो गए हैं । उन्होंने कहा कि कोरोना से हुई मौतो में ज्यादातर उम्रदराज और किडनी, हार्ट, डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियो की हुई है। इनमे से अधिकांश गंभीर हालात में अस्पतालों में भर्ती हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वेंटिलेटर्स, पीपीई किट, एन-95 मास्क, थ्री लेयर मास्क सहित समस्त सामग्री पर्याप्त संख्या और मात्रा में उपलब्ध है।

पौने 5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग पूरी, कोई भी नहीं रहेगा अछूता

डॉ. शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा एक्टिव सर्विलांस के अब तक तहत 1 करोड़ 11 लाख परिवारों के 4.75 करोड़ लोगों का अब तक सर्वे और प्राथमिक तौर पर स्क्रीनिंग हो चुकी है। थोड़े से भी लक्षण दिखते ही उसकी जांच करवाई जा रही है। कोशिश है कि प्रदेश के शत-प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग हो जाए ताकि कोरोना को कम्यूनिटी में फैलने से रोका जा सके।

रैपिड टेस्टिंग किट आने के बाद आएगी और तेजी

डॉ. शर्मा ने कहा कि आईसीएमआर ने 12 कंपनियों को रैपिड टेस्टिंग किट बनाने के लिए अधिकृत किया है। जल्द ही राज्य को रैपिड टेस्टिंग किट उपलब्ध हो जाएगी और सीरो सर्विलांस के तहत महत्वपूर्ण स्थलों की सघन रैंडम सैंपलिंग की जाएगी । इससे कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर लगाम लगाई जा सकेगी।

निराश्रितों का डेटा लेकर सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा  

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी जिला कलक्टर्स को अपने-अपने जिलों के भिखारी, कचरा एकत्रित करने वाले, बेघर, निराश्रित और तकलीफशुदा लोगों को डेटा तैयार किया जा रहा है, ताकि सरकार द्वारा बनने वाली पॉलिसी में इन्हें स्थाई तौर पर शामिल कर उनका ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि डेटा एकत्रित होने के बाद बीपीएल, पेंशनधारियों, तकलीफशुदा लोगों को दिया जा रहा पैकेज में इन्हें शामिल कर लिया जाएगा। इससे सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से भी यह वर्ग अछूता नहीं रहेगा।
सिर दर्द, कमर दर्द और रीढ़ की हड्डी में दर्द के उपचार हेतु मिलें: -
Advt.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।