सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश के मुखिया का संबोधन और उसकी प्रतिक्रिया - आईबीसी फास्ट न्यूज डेस्क



देश की जनता ने ये अपेक्षा की थी कि प्रधानमंत्री जब देश को संबोधित करेंगे तो पीएम केयर्स फंड में जो देश भर से रुपया जमा आया है उसके बारे में बताएंगे  और आंकड़ों को जारी कर एक ठोस योजना के बारे में बताएंगे पर ऐसे में देश की एक बड़ी जनसंख्या को उस समय धक्का लगा जब प्रधानमंत्री ने सिर्फ मोमबत्ती , दीया, टॉर्च और मोबाइल की लाइट जला अधेरे से उजाले का विकल्प बताया।जो लोगों को एक मनोवैज्ञानिक उपचार मात्र लगा व मोमबत्तियों के जलने से करोड़ों रुपए की बर्बादी लगा व बाबाओं के सुझाए टोटके मात्र लगा। जनता के गणितानुसर अगर आधी जनसंख्या भी भावनाओं में मोमबत्ती का इस्तेमाल करे तो 67.5 *5= 337.5 करोड़ रुपए बनेगा ऐसी चर्चा भी सोशल मीडिया में दिखीं। आरोप प्रत्यारोप का दौर चला पर सभी को अपने अपने तर्क को बीच में छोड़कर संतुष्ट होना पड़ा। जहां विकसित राष्ट्र और बड़े बड़े वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैकल्पिक दवाई अभी ढूंढ़ नहीं पाए और आने में वर्षों लग जाने की बात कर रहे है ऐसे में कोरोना को महज रोशनी से डराना हास्यास्पद और बचकाना तक बता रहे हैं लोग।
लोगों ने आशा की थी कि प्रधान सेवक सरकार में चल रहे प्रयासों, और राज्य को केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली घोषणाओं से अवगत करवाएंगे। पर दिया जलने से पहले उनके अरमानों की बत्ती जल गई। और एक बार जनता के बीच फिर केंद्र सरकार द्वारा बरगलाने का मुद्दा गरमा गया।
राजनीतिक गलियारों में भी ये चर्चा रही कि चूंकि ये देश के प्रधानमंत्री ने कहा है तो बहुत लोग इसका अनुसरण करते नजर आएंगे पर जहां देश की जनता के घरों के चूल्हे ना जलने का संकट हो वहां इस तरह की अपील का औचित्य क्या है? क्या ऐसे लड़ेंगे कोरोना से?
महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने आलोचना की
https://hindi.news18.com/news/maharashtra/aurangabad-maharashtra-minister-jitendra-awhad-says-he-will-not-lit-up-candles-2984923.html







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।