सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान में चढ़ा सियासी पारा

राजस्थान में चढ़ा सियासी पारा, वसुंधरा राजे की '

गौरव यात्रा' आज से शुरू, कांग्रेस ने बताया सरकार

 की विदाई यात्रा 

जयपुर: इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 6,000 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू करने जा रही हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार से 58 दिनों तक चलने वाली 6,000 किलोमीटर यात्रा शुरू करने जा रही हैं और इस 'राजस्थान गौरव यात्रा' के दौरान वसुंधरा राजे 200 में से 165 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। जबकि इस दौरान 371 स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। 

Vasundhara Raje all set to begin 58-day Rajasthan gaurav yatra on saturday   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सीएम वसुंधरा राजे अपनी यात्रा की शुरुआत उदयपुर संभाग के चारभुजा नाथ मंदिर से कर रही हैं जबकि ये यात्रा 30 सितंबर को पुष्कर में समाप्त होगी। इस दौरान राजस्थान के मंत्री गुलाब चंद कटारिया और विधायक अशोक परनामी सड़कों पर रहेंगे।

कांग्रेस ने बताया विदाई यात्रा वहीं, इस यात्रा को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर हमला बोला है। अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा इस गौरव यात्रा के जरिए सरकार की नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ये मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा नहीं सरकार की 'विदाई यात्रा' है। वसुंधरा राजे पर हमला बोलते हुए गहलोत ने कहा कि किस गौरव की बात वो कर रही हैं, उनके नाम पर कोई बड़ी उपलब्धि भी नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html