सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

700 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला

भारत-पाक सीमा पर साढ़े पांच लाख लोगों ने मिलकर बनाई 700 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला
जयपुर। राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर मंगलवार को एक अनूठा कार्यक्रम हुआ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीमा पर साढे पांच लाख से अधिक लोगों ने 700 किलोमीटर लम्बी मानव शृंखला बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। राज्य सरकार की तरफ से हुए इस कार्यक्रम में इन लोगों ने सीमा पर तैनात भारतीय जवानों को नमन किया। साथ ही शहीदों को भी याद किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वयं हैलीकॉप्टर से देश भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा की। उन्होंने कहा कि आज हम विश्व के मानचित्र पर दिव्यमान भारत देख रहे हैं, उसके पीछे शहीदों की शहादत, स्वतंत्रता सेनानियों का खून-पसीना और राष्ट्र के विकास के प्रति समर्पित राष्ट्रभक्तों की कठोर तपस्या है।

सीमा से लगे शहरों के लोगों ने लिया हिस्सा

सीमा से लगे शहरों के लोगों ने लिया हिस्सा राजस्थान के चार जिले श्रीगंगानगर  बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर  जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हैं। यहां पाकिस्तान की सीमा के समानान्तर चलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर सुबह से ही हजारों लोग मानव शृंखला बनाने के लिए जुटने लगे। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रींगंगानगर जिलों के ही नहीं यहां प्रदेशभर से लोगों ने हिस्सा लिया। सभी धर्मों के लोगों ने सीमा पर एकजुट होकर देश भक्ति के नारों से आसामान गुंजा दिया। राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए चारों सीमावर्ती जिलों के कलक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी थी।

 देश भक्ति के रंग से सराबोर रहा सीमा क्षेत्र

देश भक्ति के रंग से सराबोर रहा सीमा क्षेत्र कार्यक्रम में लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यहां माहौल देश भक्ति के रंग से सराबोर रहा। स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक में देश भक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था। हर जगह तीन रंग छाए हुए थे। लाखों हाथों में तिरंगा और तीन रंगों के गुब्बारे थे। सभी ने एक साथ खड़े होकर मानव शृंखला बनाई और दोपहर को राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया। वसुंधरा राजे ने सीमा पर पहुंचकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

 सीएम राजे ने भी किया शहीदों को नमन

स्त्रोत :- वन इंडिया  VISIT  IBCFAST NEWS BLOG FOR SENSATIONAL NEWS
IBCFASTINDIA.BLOGSPOT .COM
  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html