सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
जयपुर लाए जाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थि कलश

आईबीसी फास्ट संवाददाता जयपुर 19 अगस्त 2018
 भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई के अस्थि कलश दिनांक 20 अगस्त, 2018 को दिल्ली से जयपुर लाए जाएंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटिहार ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश कल दिनांक 20 अगस्त को दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12 00 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से अस्थि कलश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एयरपोर्ट से होते हुए क्लार्क आमेर के सामने से संसद मार्ग से होते हुए दुर्गापुरा पुलिया के नीचे से होते हुए लक्ष्मी मंदिर आया पहुंचेंगे वहां से सहकार मार्ग सहकार सर्किल एवं भाजपा प्रदेश कार्यालय पर अस्थिकलश लाए जाएंगे एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक पूरे रास्ते में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया की 20 से 21 अगस्त तक पुष्पांजलि अर्पित करने हेतु अस्थिकलश भाजपा प्रदेश कार्यालय पर रखे जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री डॉक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की अस्थियों का विसर्जन राजस्थान के बांसवाड़ा से बेणेश्वर धाम,कोटा की चंबल नदी एवं अजमेर के पुष्कर सरोवर में किया जाएगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला ?

एबीपी न्यूज़ के पत्रकारों ने मोदी सरकार की आलोचना की कीमत चुकाई है? सूत्रों के अनुसार चैनल में हुए इन बदलावों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पिछले हफ्ते संसद भवन में कुछ पत्रकारों से कहते सुना गया था कि वे ‘एबीपी को सबक सिखाएंगे.’  देश के बड़े टीवी न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज़ से दो बड़े पत्रकारों के इस्तीफे और तीसरे को काम करने से रोकने को मीडिया और राजनीतिक हलकों में किसी मीडिया हाउस के सत्तारूढ़ दल को खुश रखने की कोशिश की तरह देखा जा रहा है. बुधवार 1 अगस्त को चैनल प्रबंधन ने एडिटर इन चीफ मिलिंद खांडेकर के इस्तीफे की घोषणा की. इसके बाद हाल ही में एबीपी पहुंचे, चर्चित शो ‘मास्टर स्ट्रोक’ के एंकर और पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी के चैनल छोड़ने की खबर आई. इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि बाजपेयी ने इस्तीफ़ा दिया या उन्हें चैनल छोड़ने के लिए कहा गया. गौरतलब है कि उनका चैनल से जाना उनके शो के उस एपिसोड के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ की एक महिला किसान के मोदी सरकार की योजना के चलते ‘दोगुनी हुई आय’ के  प्रधानमंत्री के दावे का खंडन  प्रसारित किया था. ...