सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गंगनहर का जीर्णोद्धार स्वच्छ जल की आपूर्ति पहली प्राथमिकता : अशोक चांडक

गंगनहर का जीर्णोद्धार स्वच्छ जल की आपूर्ति पहली प्राथमिकता :  चांडक 
इलाके को महामारी से बचाने की ठोस योजना 
कांग्रेस सरकार बनते ही 6 माह में लगाएंगे प्लांट 
श्रीगंगानगर 5 दिसंबर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक चांडक ने विधायक बनने पर शहर के चौमुखी विकास के साथ-साथ पंजाब से इलाके की नहरों में आ रहे जहरीले प्रदूषित पानी की समस्या को हल करने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है इसके लिए ठोस योजना बनाकर स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी पहले 6 माह वे इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए जी जान से जुटेंगे।
अशोक चांडक ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और इस चुनाव में राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनना तय है ऐसी अनुकूल परिस्थितियों में नहरी पानी की स्वच्छता की परम आवश्यक योजना गंभीर प्रयासों से सिरे चढ़ सकती है उन्होंने कहा कि इलाके को चमन बनाने के दावे जीवनदायिनी गंगनहर का जीर्णोद्धार कर स्वच्छ जल की आपूर्ति किये बिना बेमानी है।  फिलहाल यह जर्जर नहर पंजाब से आ रहे जहरीले पानी के कारण कैंसर व अन्य संक्रामक बीमारियों की वाहक बनी हुई है ,यदि समस्या को हल नहीं किया गया तो बीमारियाँ महामारी का रूप ले सकती है और फसलों में भी संक्रामक रोगों के अंकुर फूट सकते हैं पंजाब में यही नहरी प्रदूषण कैंसर की महामारी फैला रहा है।
चांडक ने कहा कि  नहर में डाले जा रहे घातक औद्योगिक कचरे व सीवर जल की रोकथाम की योजनाएं पंजाब सरकार के साथ बनाने व  गंगानगर  में नहर के प्रवेश से पूर्व जल शोधन संयंत्र की स्थापना की कवायद कांग्रेसी सरकार आते ही  शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए शिवपुर हैड से पहले की जगह का  चुनाव किया जा सकता है। भाजपा सरकार ने इलाके से सौतेला व्यवहार कर इसे नर्क में झोंक दिया है ,इसका सबक अब जनता चुनाव में 7 दिसंबर के दिन सिखाएगी अशोक चांडक ने कहा कि जो नेता किसानों को छोड़कर सिर्फ शहर के विकास की बातें करते हैं वे भी समझ लें की गंगनहर ही इलाके की जीवन रेखा है शहर में भी तब ही खुशहाली आएगी जब स्वच्छ सिंचाई व पेयजल उपलब्ध होगा , साथ ही लाखों लोगों को महामारी से बचाया जा सकेगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html