सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

क्या आप यकीन करते हैं कि इतिहास भी खुद को दोहराता है?

क्या नरेंद्र मोदी भी नेपोलियन की तरह जनता को युद्ध में झोंककर सत्ता में बने रहना चाहते हैं! देश को युद्ध में डालकर अपने समर्थन में भीड़ जुटाना एक पुरानी रची और मंझी हुई टेक्निक है, नेपोलियन बोनापार्ट की आर्थिक नीतियां जब फेल होने लगीं तो उसकी लोकप्रियता में कमीं आने लगी, जनता का एक बड़ा हिस्सा नेपोलियन के विरोध में आने लगा, नेपोलियन ने इससे बचने का सबसे आसान तरीका निकाल लिया.. उसने इटली के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया. जनता जनता ही होती है भूल गई कि नेपोलियन एक असफल शासक है उसकी आर्थिक नीतियों ने फ्रांस को यूरोप के शिखर से उतारकर जमीन पर ला दिया है. चूंकि युद्ध विदेशी धरती पर लड़े जा रहे थे अपने राष्ट्र की आन बान शान के लिए पूरी जनता नेपोलियन के समर्थन में आ गई. और भूल गई कि नेपोलियन ने देश में डेमोक्रेटिक वैल्यूज और इकनोमिक पॉलिसीज दोनों पर असफ़ल हुआ है. नेपोलियन जानता था कि जनता की भावनाओं का इस्तेमाल उन्हें युद्ध के गौरव दिखाकर किया जा सकता है. यही कारण था कि मिस्र में अपनी हार को भी उसने अखबारों और मीडिया के प्रोपगेंडा के थ्रू गुलाबी गुलाबी दिखाया. इनफार्मेशन और मीडिया पर कंट्रोल क...

कश्मीरीलाल इन्दौरा ने अध्यक्ष पद की शपथग्रहण की

जिला धानक सभा के अध्यक्ष कश्मीरीलाल इन्दौरा ने अध्यक्ष पद की शपथग्रहण की श्रीगंगानगर, 25 फरवरी 2019: जिला धानक सभा द्वारा इन्द्रा चौक स्थित जिला धानक धर्मशाला में आयोजित शपथग्रहण समारोह में कश्मीरीलाल इन्दौरा ने अध्यक्ष पद की शपथग्रहण की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार गौड़ तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री हीरालाल इन्दौरा, पूर्व सभापति जगदीश जांदू, पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य तथा जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष राजेश नागर थे। इस मौके पर विधायक राजकुमार गौड़ ने धर्मशाला में विकास कार्यों के लिए विधायक कोटे से 5 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की। अध्यक्ष कश्मीरीलाल इन्दौरा ने सभी को साथ लेकर कार्य करने का विश्वास दिलाते हुए कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने दूसरी बार जिला धानक सभा के अध्यक्ष का दायित्व सौंपने पर समाज का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महावीर ढिलौड़, श्यामलाल सौलंकी, रवि बोस, ओमकुमार डाबला, पूर्णचन्द होटला, सुरेन्द्र डाबला, विनोद पचेरवाल, सुशील तंवर, अमित महावर डोडा, प्रवीण डाबला, कृष्ण इन्दौरा भोलू, राजू सौलंकी, मोनू इट...

पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने घनश्याम हरवानी -

                                                                             पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने घनश्याम हरवानी  - आईएफडब्ल्यूजे ने सौंपी उपखण्ड क्षेत्र की जिम्मेदारी श्रीगंगानगर।   घनश्याम हरवानी पदमपुर क्षेत्र से सम्बंधित कई गम्भीर समस्याओं और विकास के मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से समय-समय पर उजागर करते रहते हैं। आईएफडब्ल्यूजे का कार्य उपखण्ड/तहसील और ग्राम स्तर तक पहुंचे और हरवानी क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं का तत्परता से निवारण करे इसके लिए वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम हरवानी को इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने सर्वसम्मति से पदमपुर उपखण्ड क्षेत्र का अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की है। हरवानी की इस नियुक्ति के लिए बीकानेर संभाग प्रभारी अनिल जान्दू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश दिनोदिया और जिलाध्यक्ष मोहन प...

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम् राजस्थान प्रदेश प्रभारी ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान की बेटी अपूर्वी चन्देला ने देश-प्रदेश  का नाम ऊँचा किया:- अविनाश राय खन्ना  ****************************** ***************** जयपुर, 24 फरवरी 2019।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने जयपुर राजस्थान की बेटी अपूर्वी चन्देला को शूटिंग वल्र्ड कप मंे वल्र्ड रिकाॅर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।  अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जयपुर की बेटी अपूर्वी चन्देला ने शूटिंग वल्र्ड कप के पहले दिन 10 मीटर एयर रायफल इवंेट मंे भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर देश एवं प्रदेश का नाम ऊँचा किया है। स्वर्ण पदक के साथ अपूर्वी चन्देला ने चीन का वल्र्ड रिकाॅर्ड तोड़कर भारत का मान बढ़ाया है। 

युवाओं को खेलों से जोड़ना नशे से दूर रखना

हनुमानगढ़ 24 फरवरी आज आजाद युवा क्लब  व रोलबॉल लिंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय मैच का आयोजन जंक्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह गिल, विशिष्ट अतिथि पार्षद गौरव जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृउमस अध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया ने की। कार्यक्रम की शुरूवात अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर की। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा खिलाडिय़ों का परिचय लेकर किया गया। रोलबॉल संघ के सचिव अवि लेघा ने बताया कि इस प्रतियोगिता डेढ माह तक हनुमानगढ़ जिले की प्रत्येक तहसील पर आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ 26 जनवरी को संगरीया में विघायक गुरदीप शाहपीनी द्वारा हुआ था। इस प्रतियोगिता का फाईनल मैच 2 अप्रैल को संगरीया में आयोजित होगा जिसमें चयनित टीमें भाग लेगी। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोडऩा है ताकि वह नशे से दूर रह सके और खेलों में अपने शहर व जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सके। आज की प्रतियोगिता में 122 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस मौके पर आजाद युवा क्लब के जि...

सैनिकों के परिवारों की सहायतार्थ

हनुमानगढ़ 24 फरवरी आज जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की सहायतार्थ भटनेर कप रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को प्रात: 9 बजे से 5 बजे तक हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित नई धान मंडी,  शेड 2, पंजाब नेशनल बैंक के सामने किया गया। यह प्रतियोगिता सूर्यवंशी स्पोट्र्स अकैडमी व एमेच्योर रोलर स्पोट्र्स एसोसिएशन हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गयी । इस प्रतियोगिता में 4 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के  स्कूल, अकैडमी आदि के स्केटिंग खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता 300 मीटर रेस एवं मैराथन रेस के अनुरूप भाग लिया।इ स प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर डॉ संजय सूर्यवंशी ने बताया की उक्त प्रतियोगिता के आयोजन के माध्यम से शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता कि मदद दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में 67 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य संदीप गोदारा, कुलदीप गोदारा, विशिष्ट अतिथि राजस्थान जीत कुने डो एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव जैन, अमृतसर रोलर स्पोट्र्स एसोसिएशन हनुमानगढ़ के अध्यक्ष दीपक कश्यप, सदस्य राकेश कस्वा, ...

शहीदों की याद में पौधारोपण का आयोजन

हनुमानगढ़ 24 फरवरी आज सेनफोर्ट प्री स्कूल हनुमानगढ़ द्वारा पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुये वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिये जंक्शन हाउसिंग बोर्ड स्थित आजाद वाटिका में शहीदों की याद में पौधारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेनफोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल की सीईओ स्नेहा राठौड़, विशिष्ट अतिथि ईरा सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेनफोर्ट प्री स्कूल की निदेशक ईना सैनी ने की। कार्यक्रम की शुरूवात छोटे छोटे बच्चों द्वारा पौधारोपण कर की गई। सेनफोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल की सीईओ स्नेहा राठौड़ ने बताया कि देश के जवानों के कारण ही आज हम अपने घरों में चैन से बैठे है। उन्होने कहा कि पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुये 45 शहीदों की याद में बच्चों से पौधारोपण करवाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों देश प्रेम की भावना को जागृत करना है। उन्होने कहा कि कल भविष्य व आज के बच्चों में देश के प्रति जज्बा होना आश्यक है जिसके लिये इस अनुठी पहल को सेनफोर्ट द्वारा किया गया है। सेनफोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल की ईरा सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम से बच्चों को पर्यावरण को बचाने का भी संदेश दिया व साथ साथ बच्चों को ...