सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हनुमानगढ़ ट्रैफिक पुलिस की सड़क सुरक्षा नियमो की सख्ती

ट्रैफिक पुलिस को देख बीच सड़क दोस्त को छोड़ भागा बाइक सवार


ट्रैफिक पुलिस ने 103 चालान सहित 01 बाइक की सीज




हनुमानगढ़ 23 जून वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमो का उलंघन कर अपने साथ साथ दुसरो की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ़ ट्रैफिक पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। मंगलवार श्रीगंगानगर मार्ग पर स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र के समीप लगाए गए नाके के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा एमवी एक्ट के 103 चालान के साथ दस्तावेजो के अभाव में 01 बाइक को सीज भी किया गया।चालान की कार्यवाही से बचने के लिए वाहन चालक पीछे बैठे सवार को बीच सड़क भागते नजर आए।बिना हेलमेट के वाहन चालक चालान की कार्यवाही से बचने के लिए बिना सिर पैर के बहाने बनाते दिखाई दिए। ट्रैफिक इंचार्ज अनिल चिन्दा ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा नियमो की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए  जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात नियमो का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने बताया कि कार्यवाही के साथ साथ वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करने,कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गॉइड लाइन की पालना करने,मास्क पहनने व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने के लिए समझाइश करने के साथ साथ बिना मास्क आ जा रहे लोगो को मास्क वितरित किये गये है।कार्यवाही के दौरान एएसआई जगमेंद्र सिंह,एचसी रामकुमार सहारण, वासुदेव, पीरूमल,द्रोपती,वकील सिंह आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html

जागो भारतीय जागो

प्रिय देशवासियों, देश में इस वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं वो पिछले पांच वर्षों में कौन कौन सी सरकारी नीतियां/योजनाएं हैं जिन्होंने आप को/समुदायों को सीधे लाभ पहुंचाया है ?और ऐसे कौन से सरकारी आदेश और घोषणाएं हैं जिनसे आपको फायदा हुआ है? कमेंट करें और शेयर करें