सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

ये गोदी मीडिया है क्या ? जानिए भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जुबानी

वीडियो देखने के लिए डबल क्लिक करें आज जब सब लॉकडाउन है ,जन आम का घर पर रहना और टाइम पास करने का टीवी एक मात्र जरिया है तो यही मीडिया अपने दर्शकों के आंकड़े दिखा दावे कर रहीं है की उन सा दूर दूर तक कोई नहीं। देश के मुख्य मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। कोरोना के आंकड़ों का केंद्रीयकरण कर देश के अन्य धर्मों पर छींटाकशी कर देश को गुमराह कर रही हैं । जबकि उसी मार्च माह में गुजरात के अंदर एक प्रोग्राम में उसी दौर में एक करोड़ लोगों का अमेरिका देश के विदेशी महमानो के साथ इकठ्ठा होना जिसके अंदर कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा आंकड़े हैं , क्या कोरोना जैसी संक्रमण कों बढ़ावा नहीं मिला होगा । क्यूंकि अक्सर राजनैतिक रैली में देश भर से कार्यकर्ता और नेता भाग लेते हैं। देश की सत्ता से सवाल पूछने की बजाय विपक्ष से सवाल दागे जा रहें हैं, क्या यह सही है?देश के असल मुद्दों से मुंह फेर सिर्फ सरकार के पक्ष संबंधी बातें कर राजनेता, विपक्षी पार्टियों और विशेष समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है। सरकार द वायर जैसे संगठनों पर सही समाचार चलाने को लेकर दवाब बना रही है, मुकद्मे किए जा रहें है।देश के विप...

मुख्यमंत्री का अम्बेडकर जयन्ती पर संदेश

आईबीसी फास्ट विवेक सक्सेना मुख्यमंत्री की अम्बेडकर जयन्ती पर शुभकामनाएं जयपुर, 14 अप्रैल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संविधान निर्माता, समाज सुधारक एवं विधिवेत्ता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती (14 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  श्री गहलोत ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन कुप्रथाओं के उन्मूलन और पिछड़े लोगाें के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलित एवं वंचित वर्गाें को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे समानता एवं सामाजिक समरसता स्थापित करने में अपना अहम योगदान दें ताकि प्रदेश उन्नति के नए आयाम स्थापित कर सके। भविष्य में विदेश शिक्षा के जाने के लिए संपर्क करें

राशन एवं भोजन वितरण राजनीति से परे सेवाभाव के साथ हो

राशन एवं भोजन वितरण राजनीति से परे सेवाभाव के साथ हो  वास्तविक जरूरतमंद को ही मिले लाभ  सक्षम लोग नहीं लें अनुचित लाभ - मुख्यमंत्री जयपुर, 11 अप्रेल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना महामारी की इस आपदा के समय राज्य सरकार का यह संकल्प है कि प्रदेश में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोए, लेकिन साथ ही हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वास्तविक जरूरतमंदों को ही इसका लाभ मिलना सुनिश्चित हो। राशन सामग्री एवं भोजन वितरण राजनीति से परे होकर सेवाभाव के साथ किया जाए। इसे प्रचार और प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं बनाया जाए। राज्य सरकार ने वितरण के दौरान किसी तरह की वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी निषिद्ध कर दी है। गहलोत ने यह भी अपील की है कि जो व्यक्ति सक्षम हैं वे वास्तविक जरूरतमंद के हिस्से का अनुचित लाभ नहीं लें। सूखी राशन सामग्री एवं पके हुए भोजन के पैकेट पर पहला हक उन निराश्रित, बेसहारा तथा जरूरतमंद लोगों का है, जो संकट की इस घड़ी में पूरी तरह सरकार एवं जनसहयोग पर आश्रित हो गए हैं।  श्री गहलोत ने जिला कलक्टरों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य के लिए स्वयंसेवी संगठनों को...

जमा हुए 182 करोड़ रूपये से अधिक

कोविड-19 कोष में अब तक जमा हुए 182 करोड़ रूपये से अधिक आईबीसी फास्ट विवेक जयपुर, 11 अप्रैल। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार कोे मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 राहत कोष के माध्यम से शनिवार तक कुल 182 करोड़ 31 लाख रूपये की सहायता राशि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस सहयोग के लिए सभी दानदाताओं, भामाशाहों और संस्थाओं को धन्यवाद दिया है।  मैसर्स वेदान्ता लिमिटेड ने कोविड-19 राहत कोष के बैंक खाते में 5 करोड़ रूपये की राशि जमा कराई है। मैसर्स टोरेन्ट पॉवर लिमिटेड ने 3 करोड़ रूपये तथा मैसर्स टोरेन्ट फार्मास्यूटिकल्स ने 2 करोड़ रूपये राहत कोष में सीधे जमा कराए हैं।  बाड़मेर स्थित मैसर्स बालोतरा वाटर पॉल्यूशन कन्ट्रोल एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन ट्रस्ट बालोतरा ने जिला कलक्टर के माध्यम से 1 करोड़ रूपये का चेक कोविड-19 राहत कोष के लिए दिया है। 

हिन्दु मुस्लिम भाईचारे का संदेश देते हुए मुस्लिम महासभा

प्रबंधन विवेक सक्सेना संकलन: विजय मिड्ढा, मिड्ढा स्टूडियो, हनुमानगढ़ टाउन 94142 -83046 शेरेवाला परिवार ने राजकीय चिकित्साय में स्थापित करवाया सैंसर अपडेट सिस्टम युक्त सैनिटाइजर चैम्बर -पांच सैकेण्ड में एक व्यक्ति होगा पूर्ण रूप से सैनेटाईज हनुमानगढ़12 अप्रैल  कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हनुमानगढ़ के शेरेवाला परिवार (किशनलाल ज्वैलर्स) के पुत्र संदीप शेरेवाला, संजय शेरेवाला व प्रदीप शेरेवाला ने अपने पिता श्रीदीनदयाल शेरेवाला की प्ररेणा व इच्छानुसार इस कोरोना महामारी से बचाव के लिए सैनिटाइजर चैम्बर बनवाकर शनिवार को चिकित्सा अधिकारी सीएमएचओ अरूण चमड़िया व पीएमओ एमपी शर्मा को टाउन राजकीय चिकित्सालय में सुर्पुद की। प्रदीप शेरेवाला ने बताया कि इस चैम्बर को बनवाने का मुख्य उद्देश्य कोरोना महामारी से देश, समाज व आमजन का बचाव व हमेशा की तरह हनुमानगढ़ को इस महामारी से बचाये रखना है। उन्होने बताया कि अस्पताल में आने वाला हर व्यक्ति पहले इस चैम्बर से निकलेगा तो उसमें लगी हुई ऑटोमैटिक सैंसर मशीन द्वारा चारों और से सैनेटाईज कर देगी। उन्होने बताया कि इस चैम्बर का निर्माण कृष्ण जांगि...

लॉकडाउन जारी रहने तक अग्रिम फीस नहीं ले सकेंगे स्कूल

लॉकडाउन जारी रहने तक अग्रिम फीस नहीं ले सकेंगे स्कूल 10वीं-12वीं को छोड़कर शेष स्कूली छात्र क्रमोन्नत होंगे ः मुख्यमंत्री आईबीसी फास्ट विवेक सक्सेना जयपुर, 9 अप्रैल।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के जारी रहने तक प्रदेश के सभी स्कूल संचालकों को विद्यार्थियों से तीन माह की अग्रिम फीस नहीं लेने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों के हित में यह फैसला करते हुए उन्होंने कहा है कि फीस के अभाव में किसी भी छात्र का नाम नहीं काटा जाए। साथ ही, 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं वाले विद्यार्थियों को छोड़कर अन्य सभी स्कूली विद्यार्थियों को अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया जाए। गहलोत गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान स्कूलों, कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र की स्थिति और आगामी सत्र की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों और कॉलेजों में यथासम्भव ऑनलाइन लेक्चर तथा ई-लर्निंग की व्यवस्था की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में निरन्तरता बनी रहे और वे घर पर रहकर भी समय का सदुपयोग कर सक...

जरूरतमंद पाक विस्थापितों को उपलब्ध कराएं राशन सामग्री -मुख्यमंत्री

जरूरतमंद पाक विस्थापितों को उपलब्ध कराएं राशन सामग्री -मुख्यमंत्री आईबीसी फास्ट विवेक सक्सेना जयपुर, 9 अप्रैल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश के किसी भी जिले में रह रहे पाक विस्थापित जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। गहलोत ने इस सम्बन्ध में सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढ़ा का पत्र मिलने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाक विस्थापित परिवारों को राशन सामग्री समय पर मिले यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री को अध्यक्ष सोढ़ा ने अपने पत्र में अवगत कराया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 6 हजार पाक विस्थापित परिवार रह रहे हैं, उनमें से कई जरूरतमंद परिवारों को लॉकडाउन के चलते राशन सामग्री की आवश्यकता है।  गहलोत ने इस सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे, जिस पर सम्बन्धित जिलों के कलेक्टर्स से रिपोर्ट मांगी गई थी। कलेक्टर्स द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार जयपुर जिले के जामड़ोली, गोविन्दपुरा एवं मांग्यावास में रह रहे 500 पाक विस्थापित परिवारों से जिला प्रशासन संपर्क में है एवं इन परिवारों क...