सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न






भाजपा प्रदेश कार्यालय में विजय संकल्प बैठक सम्पन्न
*******************************************************
आईबीसी फ़ास्ट ब्यूरो
जयपुर, 01 अप्रैल, 2019। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय जयपुर में आज लोकसभा विजय संकल्प बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरा विश्वास है। इसलिए हम इस चुनाव में पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतकर केन्द्र में सरकार बनायेंगे।

जावड़ेकर ने कहा कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री कौन बनेगा, देश किसके हाथों में अधिक सुरक्षित है और देश किसके नेतृत्व में विकास करेगा, ये प्रमुख मुद्दे हैं। इन सभी मुद्दों का एक ही जवाब है नरेन्द्र मोदी। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में प्रदेश मोदी जी को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ही जानता था, किन्तु इन 5 वर्षों में देश ने मोदी जी का काम भी देखा है। इसलिए इस बार भारतीय जनता पार्टी ‘‘300 पार’’ को भी सम्भव करेगी।

जावड़ेकर ने कहा कि विपक्षी दलों को यह समझ में आ गया कि वे अकेले भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकते। इसलिए महागठबन्धन बनाने का प्रयास किया, किन्तु बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस अलग-अलग लड़ रहे हैं, आन्ध्र प्रदेश में चन्द्रबाबू नायडू और कांग्रेस अलग-अलग लड़ रहे हैं, उŸार प्रदेश में सपा-बसपा के साथ कांग्रेस नहीं हैं। 

जावड़ेकर ने कहा कि पिछले 5 वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से ढाई करोड़ से अधिक घर बने, 8 करोड़ से अधिक शौचालय बने तथा उज्ज्वला योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं के आँसू पांेछने का काम हमारी सरकार ने किया है। प्रदेश में ‘‘भामाशाह योजना‘‘ के माध्यम से लाखों लोगों का निःशुल्क उपचार किया गया, वहीं दूसरी ओर ‘‘आयुष्मान भारत योजना’’ के माध्यम से 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क उपचार करने की योजना भी हमारी सरकार ने बनायी। पिछले 70 वर्षों में देश में 15 एयरपोर्ट बने, जबकि हमारी सरकार के शासनकाल में 5 वर्ष में 25 नये एयरपोर्ट बने।

जावड़ेकर ने कहा कि विश्व का नेतृत्व करने वालों में वर्तमान में भारत प्रथम पंक्ति में है। विदेशों में भी भारत का गौरव बढ़ा है। भारत विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 
जावड़ेकर ने कहा कि राजस्थान में 100 दिन में कांग्रेस की सरकार ने वादाखिलाफी की है। किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई। युवाओं को बेरोजगारी भŸाा नहीं मिला। ‘‘भामाशाह योजना’’ बंद कर दी और ‘‘आयुष्मान भारत योजना’’ लागू नहीं कर रहे। सामान्य वर्ग के लिए केन्द्र सरकार द्वारा दिया गया आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण राज्य सरकार के कारण प्रदेश के युवाओं को नहीं मिल पा रहा है। 

जावड़ेकर ने कहा कि पूरे देश में यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस का अर्थ झूठ और वादाखिलाफी है तथा मोदी का अर्थ सच्चाई और देश को आगे ले जाना है। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रख कर कार्य करना है। केन्द्र की योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाकर भाजपा को मजबूत करना है।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछली बार की तरह ही लोकसभा चुनाव में पूरी 25 सीटें जीतकर हमें रिकाॅर्ड कायम करना है। उन्होंने कहा कि इस समय सभी की निगाहें मोदी जी पर टिकी हुई हैं। पूरा देश मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहता है। 

इस विजय संकल्प बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि लोकसभा चुनाव हमें प्रत्येक कार्यक्रम की योजना बूथ को ध्यान में रखकर करनी है। बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को विभिन्न समितियों में प्रमुख बनाना है। चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रचार एवं सम्पर्क के कार्यक्रमों की योजना का क्रियान्वयन बूथ स्तर तक सुनिश्चित करना है। 

इस विजय संकल्प बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश सह-प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, गुजरात चुनाव सम्पर्क विभाग के प्रदेश प्रमुख परिन्दु भगत (काकू भाई) सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html