सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ट्रैफिक इंचार्ज हनुमानगढ़ की पहल

जंक्शन मुख्य बाजार में आवागमन को सुचारू बनाने के ट्रैफिक इंचार्ज ने की पहल

दोनो तरफ के दुकानदारों से वाहन पार्किंग में खड़े करने के लिए की समझाइश  





हनुमानगढ़।जंक्शन के मुख्य बाजार में आवागमन को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक थाना में रविवार टीआई अनिल चिन्दा ने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई।बैठक में भगत सिंह चोंक से रेलवे स्टेशन तक बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों के कारण आवागमन में आमजन को होने वाली परेशानी को दूर करने पर विचार विमर्श किया गया।टीआई अनिल चिन्दा ने कहा कि दोनों तरफ के दुकानदारो के वाहन डिवाइडर के दोनों तरफ खड़े रहते है और खरीददारी करने के लिए मुख्य बाज़ार आये ग्राहक को वाहन खड़ा करने से रोका जाता है तो वह दुकानदारों के खड़े वाहनो की तरफ इशारा करते हुए कहते है कि ये वाहन खड़े हो सकते है तो हमारे वाहन क्यो नही।अनिल चिन्दा ने कहा कि आमजन व शहर हित को देखते हुए दुकानदारों को शुरुवात कर रेलवे बाउंड्री में बनी पार्किंग में वाहन खड़े करने होंगे जिससे कि खरीददारी करने आने वाले वाहन चालकों को भी पार्किंग में वाहन खड़े करने के लिये प्रेरित किया जा सके इसके साथ आने वाले लोगो को कोविड 19 से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान व्यापारियों से किया।अनिल चिन्दा ने बैठक में मौजूद पार्किंग ठेकेदार से जो पूर्व प्रति माह 1500 रुपए प्रति दुकानदार से पार्किंग के लिए लेना चाह रहा था से समझाइश कर 600 रुपए प्रति माह लेने के लिए मना लिया।चिन्दा ने कहा कि वाहनो की समस्या हल होने के पश्चात नगरपरिषद सभापति से बात डिवाइडर के पास नीचे सड़क पर ठेला लगाकर दुकानदारी करने वाले लोगो को  कही अन्यत्र शिफ्ट करवाकर उक्त जगह खाली करवायी जाएगी जिससे कि आवागमन को सुलभ करवाया जा सके। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने उक्त दर पर अपने वाहन पार्किंग में खड़े करने के लिए सहमति देते हुए अपनी अपनी  यूनियन सदस्यो को भी अपने वाहन रेलवे बाउंड्री की पार्किंग में खड़े करने के के लिए मनाने का भरोसा दिलवाया।बैठक में अशोक व्यास, विजय बलाडीया,अमरेंद्र मान, प्रशांत भारतीय,रामचंद्र महाजनी,राजेश धूड़िया,रविन्द्र गुप्ता,हरिओम गर्ग,अनिल गक्खड़,एचएम विजेंदर शर्मा,एचसी सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html