सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोविड-19 समीक्षा बैठक

 कोविड-19 समीक्षा बैठक

समय रहते सख्त निर्णय नहीं लिए तो कोरोना के हालात होंगे गंभीर - मुख्यमंत्री

जयपुर, 19 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए राज्य सरकार और भी कड़े कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्या तथा मृत्यु दर बढ़ रही है, यदि समय रहते सख्त निर्णय नहीं किए गए तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में आमजन को चाहिए कि वे राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह पर जारी किए गए कोविड प्रोटोकाॅल तथा अन्य दिशा-निर्देशों की पूरी तरह से पालना करें।

श्री गहलोत रविवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों, जिला स्तर तक के प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सा विशेषज्ञों सहित आमजन के साथ कोविड-19 संक्रमण की स्थिति पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मास्क ही सबसे बड़ा बचाव है। इसलिए बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलें।

श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अधिकाधिक लोगों का पंजीयन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि 30 अप्रेल तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों को तीन माह तक इंतजार करना पड़ेगा। इसलिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि 5 लाख रूपये तक के कैशलेस इलाज की बीमा सुविधा का लाभ मिल सके। 

चिकित्सा मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने कहा कि पहली पीक के समय हम 35 हजार टेस्ट प्रतिदिन कर पा रहे थे। अब हमने टेस्टिंग की संख्या बढ़ाकर 67 हजार प्रतिदिन तक कर दी है। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दवा कंपनियों से सरकार लगातार संपर्क में है। 

चिकित्सा राज्यमंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग ने कहा कि कोविड व्यवहार को सख्ती से लागू करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोरोना की पहली लहर के समय भी कड़े कदम उठाकर प्रदेशवासियों को संकट से बचाया था। ऐसे ही सख्त कदमों की अब और भी आवश्यकता है।

मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने कहा कि गांवों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ा है। हमें कोरोना संक्रमित होने पर क्या करें, इसकी बजाय कोरोना न हो, इस दिशा में प्रयास करने चाहिएं। हैल्थ प्रोटोकाॅल की समुचित पालना से ही इस बीमारी को रोका जा सकता है। यदि लोग ऐसा नहीं करते हैं तो सरकार को सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ता है।

चिकित्सा विशेषज्ञों डाॅ. राजाबाबू पवार, डाॅ. सुधीर भंडारी तथा डाॅ. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि दूसरी लहर ने युवा वर्ग को भी अछूता नहीं छोड़ा है। स्थिति की भयावहता को देखते हुए जीवन बचाने के लिए लाॅकडाउन जैसे कदम उठाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर देना जरूरी है।

इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन ने एक ही दिन में 10 हजार 500 से अधिक केस आना दर्शाता है कि हम तेज गति से दूसरे राज्यों की राह पर बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 42 लोगों की मौत चिंताजनक है। अब प्रदेश में केस डबलिंग टाइम 42 दिन रह गया है जो कि राष्ट्रीय औसत से भी कम है। उन्होंने बताया कि मार्च माह में 31 रोगियों की ही मौत हुई थी। वहीं अप्रेल के 17 दिन में 322 रोगी मृत्यु के शिकार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि आॅक्सीजन बेड, वेंटिलेटर्स, आॅक्सीजन कंस्टेट्रर आदि की उपलब्धता बढाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 

बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री एमएल लाठर, प्रमुख सचिव गृह श्री अभय कुमार, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री वैभव गालरिया, शासन सचिव स्वायत्त शासन श्री भवानी सिंह देथा, आयुक्त सूचना प्रौद्योगिकी श्री वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे। एसएमएस मेडिकल काॅलेज के वरिष्ठ चिकित्सक, जिला कलक्टर एवं मेडिकल काॅलेजों के प्राचार्य, सीएमएचओ तथा बड़ी संख्या में आमजन वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html