सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या मीडिया में आपातकाल?



ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी की जनता की आवाज़
को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कैसे दबा रही है या उसपे दवाब है।पर ये कहना ही होगा की बीते कुछ वर्षों में हुए घटनाक्रम और समाचारों का व्यवसायीकरण हो चुका है।बहुत बार समाचारों को दबाने का दोष केंद्र सरकार पर लगा है।पर देश और जनता के मुख्य मुद्दों को दबाने का समझौता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जिस तरह से कर रही है इस पर उसे गोदी मीडिया के नाम से भी नवाजा गया है।
आजकल चैनलों द्वारा केंद्र सरकार के समाचारों और महिमा मंडन का मैनेजमेंट करना, जनता और सामाजिक मुद्दों को समाचारों से गायब कर देना , अन्य राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टियों के कार्यक्रमों को अपने चैनल पर नहीं चलाना और उन्हें नजरअंदाज करना काफी वर्षों से चल रहा है , आम आदमी और दर्शकों को तो ये पता भी नहीं हैं की उन्हें क्या और क्यों दिखाया जा रहा है। कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा ये दर्शन भी समय समय पर करवाया गया है की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा ऐसा और वैसा किया जा रहा है पर मीडिया है की उसने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का ही पूंजीपतियों और सत्तानाशीन लोगों से मिलकर निकाला निकाल दिया है।जब कुछ 
बुद्धिजीवियों ने इसका विकल्प सोशल मीडिया के रूप में खोजा तो आज आपातकाल के बादल उस पर भी मंडरा रहे हैं क्योंकि जो इस मीडिया को अपने मुताबिक चलाने का हर संभव प्रयास कर चुके हैं , उनकी नजर अब अपने आगामी लक्ष्यों को लेकर सोशल मीडिया को पूर्ण रूप से नियंत्रण में लेने की है।
यही वजह है की फेसबुक और व्हाट्सएप के बाद आज ट्विटर पर नंबर एक या यूं कहे की प्रथम स्थान पर ट्रेंड कर रहे देश के प्रथम मुद्दे बेरोजगारी की गूंज आज किसी चैनल पर नहीं है।बल्कि स्वयं ट्विटर जो कहीं न कहीं केंद्र सरकार के खिलाफ बेरोजगारी के मुद्दे # मोदी_जॉब _दो
को पहले स्थान पर ट्रेंड करवा रहा है उसके डाटा की कितने लोगों ने शेयर करवा दिया है , कितने ट्वीट हो चुके है , संख्या ही ट्विटर से गायब है।सवाल उठता है की इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के लगे हुए आपातकाल के बाद अब सोशल मीडिया का नंबर है या उस पर भी नियंत्रण लग चुका है? 





 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html

जागो भारतीय जागो

प्रिय देशवासियों, देश में इस वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं वो पिछले पांच वर्षों में कौन कौन सी सरकारी नीतियां/योजनाएं हैं जिन्होंने आप को/समुदायों को सीधे लाभ पहुंचाया है ?और ऐसे कौन से सरकारी आदेश और घोषणाएं हैं जिनसे आपको फायदा हुआ है? कमेंट करें और शेयर करें