सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डेयरी संचालक ने मनमानी कर रिहायशी कॉलोनी में खोला पशुपालन केंद्र व डेयरी

डेयरी संचालक ने मनमानी कर रिहायशी कॉलोनी में खोला पशुपालन केंद्र व डेयरी

तिरुपति विहार कॉलोनी वासियों ने किया विरोध

आईबीसी फास्ट जयपुर संवाददाता

जयपुर 30 मई राजस्थान प्रदेश भर में आए दिन रिहायशी कॉलोनियों में पशुओं को अधिक संख्या में रिहायशी प्लॉट पर रखकर डेयरी संचालन जैसी गतिविधियां आम होती जा रही है जिससे करोना जैसी वैश्विक महामारी में इन कॉलोनियों का वातावरण और ज्यादा दूषित और स्वच्छता संबंधी हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं ।ऐसा ही एक मामला गोविंदपुरा झोटवाड़ा की तिरुपति विहार कॉलोनी में सामने आया है। कॉलोनी वासियों ने एसडीएम व थानाधिकारी को एक आवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें उन्होंने रिहायशी इलाके में डेयरी फार्म का कार्य तत्काल रुकवाने बाबत लिखित शिकायत प्रस्तुत की है।
कॉलोनी वासियों ने आवेदन में कोरोना लॉकडाउन के दौरान साफ और सफाई के संबंध में लिखते हुए यह बताया है कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह डेयरी संचालन से मक्खी मक्खी मच्छर पैदा होंगे वह नई बीमारियों को निमंत्रण देंगे ।अधिक संख्या में पशुओं का मूत्र व गोबर प्रदूषण को और बढ़ावा देगा। उन्होंने रिहायशी कॉलोनी में डेयरी संबंधी चल रहे निर्माण कार्य और वाणिज्यिक गतिविधि को रिहायशी क्षेत्र से दूर करने की मांग भी की है। संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर लिखे इस आवेदन पत्र में कॉलोनी वासियों ने डेयरी संचालक व प्लाट मालिक पर धमकाने का भी आरोप लगाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html

जागो भारतीय जागो

प्रिय देशवासियों, देश में इस वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं वो पिछले पांच वर्षों में कौन कौन सी सरकारी नीतियां/योजनाएं हैं जिन्होंने आप को/समुदायों को सीधे लाभ पहुंचाया है ?और ऐसे कौन से सरकारी आदेश और घोषणाएं हैं जिनसे आपको फायदा हुआ है? कमेंट करें और शेयर करें