सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

क्या मीडिया में आपातकाल?

ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी की जनता की आवाज़ को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कैसे दबा रही है या उसपे दवाब है।पर ये कहना ही होगा की बीते कुछ वर्षों में हुए घटनाक्रम और समाचारों का व्यवसायीकरण हो चुका है।बहुत बार समाचारों को दबाने का दोष केंद्र सरकार पर लगा है।पर देश और जनता के मुख्य मुद्दों को दबाने का समझौता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जिस तरह से कर रही है इस पर उसे गोदी मीडिया के नाम से भी नवाजा गया है। आजकल चैनलों द्वारा केंद्र सरकार के समाचारों और महिमा मंडन का मैनेजमेंट करना, जनता और सामाजिक मुद्दों को समाचारों से गायब कर देना , अन्य राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टियों के कार्यक्रमों को अपने चैनल पर नहीं चलाना और उन्हें नजरअंदाज करना काफी वर्षों से चल रहा है , आम आदमी और दर्शकों को तो ये पता भी नहीं हैं की उन्हें क्या और क्यों दिखाया जा रहा है। कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा ये दर्शन भी समय समय पर करवाया गया है की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा ऐसा और वैसा किया जा रहा है पर मीडिया है की उसने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का ही पूंजीपतियों और सत्तानाशीन लोगों से मिलकर निकाला निकाल दिया है।जब कुछ  बुद्धिजीवियों ने इसक...

भाजपा कोर कमेटी की प्रथम बैठक कल

  भाजपा ‘‘कोर कमेटी’’ की प्रथम बैठक कल ’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’ प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह एवं प्रदेश सह-प्रभारी डाॅ. भारती बेन शियाल का जयपुर में एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम ’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’ जयपुर, 23 जनवरी।  भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि 24 जनवरी को सायं 4.00 बजे भाजपा की ‘‘कोर कमेटी’’ की प्रथम बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह जी का जयपुर में एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम रहेगा। इस दौरान अरूण सिंह प्रदेश के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 12.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करेंगे। शर्मा ने बताया कि दोपहर 1.00 बजे प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह की प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक होगी, जिसमें प्रदेश सह-प्रभारी डाॅ. भारती बेन शियाल, प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर, सुशील कटारा, दीया कुमारी उपस्थित रहेंगी। शर्मा ने बताया कि ‘‘कोर कमेटी’’ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष...

डेयरी संचालक ने मनमानी कर रिहायशी कॉलोनी में खोला पशुपालन केंद्र व डेयरी

डेयरी संचालक ने मनमानी कर रिहायशी कॉलोनी में खोला पशुपालन केंद्र व डेयरी तिरुपति विहार कॉलोनी वासियों ने किया विरोध आईबीसी फास्ट जयपुर संवाददाता जयपुर 30 मई राजस्थान प्रदेश भर में आए दिन रिहायशी कॉलोनियों में पशुओं को अधिक संख्या में रिहायशी प्लॉट पर रखकर डेयरी संचालन जैसी गतिविधियां आम होती जा रही है जिससे करोना जैसी वैश्विक महामारी में इन कॉलोनियों का वातावरण और ज्यादा दूषित और स्वच्छता संबंधी हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं ।ऐसा ही एक मामला गोविंदपुरा झोटवाड़ा की तिरुपति विहार कॉलोनी में सामने आया है। कॉलोनी वासियों ने एसडीएम व थानाधिकारी को एक आवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें उन्होंने रिहायशी इलाके में डेयरी फार्म का कार्य तत्काल रुकवाने बाबत लिखित शिकायत प्रस्तुत की है। कॉलोनी वासियों ने आवेदन में कोरोना लॉकडाउन के दौरान साफ और सफाई के संबंध में लिखते हुए यह बताया है कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह डेयरी संचालन से मक्खी मक्खी मच्छर पैदा होंगे वह नई बीमारियों को निमंत्रण देंगे ।अधिक संख्या में पशुओं का मूत्र व गोबर प्रदूषण को और बढ़ावा देगा। उन्होंने रिहायशी कॉलोनी में डेयरी संबं...

ये गोदी मीडिया है क्या ? जानिए भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जुबानी

वीडियो देखने के लिए डबल क्लिक करें आज जब सब लॉकडाउन है ,जन आम का घर पर रहना और टाइम पास करने का टीवी एक मात्र जरिया है तो यही मीडिया अपने दर्शकों के आंकड़े दिखा दावे कर रहीं है की उन सा दूर दूर तक कोई नहीं। देश के मुख्य मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। कोरोना के आंकड़ों का केंद्रीयकरण कर देश के अन्य धर्मों पर छींटाकशी कर देश को गुमराह कर रही हैं । जबकि उसी मार्च माह में गुजरात के अंदर एक प्रोग्राम में उसी दौर में एक करोड़ लोगों का अमेरिका देश के विदेशी महमानो के साथ इकठ्ठा होना जिसके अंदर कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा आंकड़े हैं , क्या कोरोना जैसी संक्रमण कों बढ़ावा नहीं मिला होगा । क्यूंकि अक्सर राजनैतिक रैली में देश भर से कार्यकर्ता और नेता भाग लेते हैं। देश की सत्ता से सवाल पूछने की बजाय विपक्ष से सवाल दागे जा रहें हैं, क्या यह सही है?देश के असल मुद्दों से मुंह फेर सिर्फ सरकार के पक्ष संबंधी बातें कर राजनेता, विपक्षी पार्टियों और विशेष समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है। सरकार द वायर जैसे संगठनों पर सही समाचार चलाने को लेकर दवाब बना रही है, मुकद्मे किए जा रहें है।देश के विप...

मुख्यमंत्री का अम्बेडकर जयन्ती पर संदेश

आईबीसी फास्ट विवेक सक्सेना मुख्यमंत्री की अम्बेडकर जयन्ती पर शुभकामनाएं जयपुर, 14 अप्रैल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संविधान निर्माता, समाज सुधारक एवं विधिवेत्ता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती (14 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  श्री गहलोत ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन कुप्रथाओं के उन्मूलन और पिछड़े लोगाें के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलित एवं वंचित वर्गाें को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे समानता एवं सामाजिक समरसता स्थापित करने में अपना अहम योगदान दें ताकि प्रदेश उन्नति के नए आयाम स्थापित कर सके। भविष्य में विदेश शिक्षा के जाने के लिए संपर्क करें

राशन एवं भोजन वितरण राजनीति से परे सेवाभाव के साथ हो

राशन एवं भोजन वितरण राजनीति से परे सेवाभाव के साथ हो  वास्तविक जरूरतमंद को ही मिले लाभ  सक्षम लोग नहीं लें अनुचित लाभ - मुख्यमंत्री जयपुर, 11 अप्रेल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना महामारी की इस आपदा के समय राज्य सरकार का यह संकल्प है कि प्रदेश में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोए, लेकिन साथ ही हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वास्तविक जरूरतमंदों को ही इसका लाभ मिलना सुनिश्चित हो। राशन सामग्री एवं भोजन वितरण राजनीति से परे होकर सेवाभाव के साथ किया जाए। इसे प्रचार और प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं बनाया जाए। राज्य सरकार ने वितरण के दौरान किसी तरह की वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी निषिद्ध कर दी है। गहलोत ने यह भी अपील की है कि जो व्यक्ति सक्षम हैं वे वास्तविक जरूरतमंद के हिस्से का अनुचित लाभ नहीं लें। सूखी राशन सामग्री एवं पके हुए भोजन के पैकेट पर पहला हक उन निराश्रित, बेसहारा तथा जरूरतमंद लोगों का है, जो संकट की इस घड़ी में पूरी तरह सरकार एवं जनसहयोग पर आश्रित हो गए हैं।  श्री गहलोत ने जिला कलक्टरों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य के लिए स्वयंसेवी संगठनों को...

जमा हुए 182 करोड़ रूपये से अधिक

कोविड-19 कोष में अब तक जमा हुए 182 करोड़ रूपये से अधिक आईबीसी फास्ट विवेक जयपुर, 11 अप्रैल। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार कोे मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 राहत कोष के माध्यम से शनिवार तक कुल 182 करोड़ 31 लाख रूपये की सहायता राशि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस सहयोग के लिए सभी दानदाताओं, भामाशाहों और संस्थाओं को धन्यवाद दिया है।  मैसर्स वेदान्ता लिमिटेड ने कोविड-19 राहत कोष के बैंक खाते में 5 करोड़ रूपये की राशि जमा कराई है। मैसर्स टोरेन्ट पॉवर लिमिटेड ने 3 करोड़ रूपये तथा मैसर्स टोरेन्ट फार्मास्यूटिकल्स ने 2 करोड़ रूपये राहत कोष में सीधे जमा कराए हैं।  बाड़मेर स्थित मैसर्स बालोतरा वाटर पॉल्यूशन कन्ट्रोल एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन ट्रस्ट बालोतरा ने जिला कलक्टर के माध्यम से 1 करोड़ रूपये का चेक कोविड-19 राहत कोष के लिए दिया है।