सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

गुमशुदगी

हनुमानगढ़ टाऊन के  वार्ड नं. 30,रूपनगर निवास लक्ष्मणदास उम्र 36 वर्ष जो दिनांक 20.1.2019  को सुबह 6:00 बजे  घर से उठकर अपने आप कही पर चला गया है । जो अब तक वापिस नहीं आया, जिसकी गुमशुदगी टाऊन पुलिस थाना में रोजनामचा  सं.053 पर दर्ज है । लक्ष्मण दास ने पेट कमीज व पैरो में जूते पहने हुए हे । लक्ष्मणदास का कद 5.8 ईच उम्र 36 साल हे । जिस किसी को लक्ष्मणदास के बारे में पता चले तो टाऊन पुलिस थाना में इतला करे । 

प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई , आगामी बैठकें

प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई ’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’ ’’’’’’’’’’’’’’’’’’ आईबीसी फ़ास्ट ब्यूरो जयपुर, 27 मार्च 2019। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने विमल अग्रवाल सहित अनेक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में विचार कर जागरूक लोग पार्टी में आ रहे हैं। इनके आने से भारतीय जनता पार्टी की ताकत बढे़गी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डाॅ. अरूण चतुर्वेदी तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो को शुभकामनायें दी।  उल्लेखनीय है कि विमल अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के उपाध्यक्ष तथा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष रह चुके हैंै। इनके साथ संदीप पारीक, गिरधारी कुमावत, नितेश शर्मा, हर्षवीर सिंह भाटी, राजेन्द्र दीक्षित, रजनी पाण्डेय, श्वेता शर्मा, राहुल सोनी तथा मनोहर लाल शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने भारतीय ज...

मोदी सरकार व्यापार जगत के लिए सदैव तत्परः सांसद बोहरा

मोदी सरकार व्यापार जगत के लिए सदैव तत्परः सांसद बोहरा आई बी सी फ़ास्ट ब्यूरो जयपुर 27 मार्च सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि मोदी सरकार सदैव व्यापार जगत को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयासरत् है। सरकार ने लघु, कुटीर एवं अन्य उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक जन-कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया है। इन योजनाओं के माध्यम से आज एक छोटा कारोबारी भी स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर अनेक लोगों के लिए रोजगार सृजन का कार्य कर रहा है। यह सब कार्य मुद्रा योजना एवं अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ही सम्भव हो पाया है।                  सांसद बोहरा ने कहा कि सरकार ने लघु एवं कुटीर उद्योग तथा व्यापार जगत को प्रोत्साहन देने के लिए ही पूरे देश में एक समान कर प्रणाली ‘‘एक राष्ट्र-एक कर‘‘ लागू किया है। जिसे आज जीएसटी के नाम से जाना जा रहा है। यह जीएसटी प्रणाली भी 10 वर्षों से लम्बित थी। लेकिन मोदी है तो मुमकिन है, इसको सार्थक सिद्ध किया है।                   सांसद बोहरा आज चैम्बर्स ...

श्री अमरनाथ सेवा समिति के चुनाव 31 मार्च को

हनुमानगढ़ । हनुमानगढ़ कि समाजसेवी संस्था श्री अमरनाथ सेवा समिति कि एक बैठक समिति अध्यक्ष सुरजभान मितल कि अध्यक्षता में हुई जिसमें आने वाली रामनवमी पर मॉ भद्रकाली मेले पर भन्डारे लगाने पर विचार विमर्श किया गया ।  समिति सचिव इन्द्रजीत चराया ने बताया समिति द्वारा एक युवा संगठन बनाने पर विचार किया गया और कहा कि युवाओं को समिति के संगठन में अधिक से अधिक जोड़ा जाये एवं आगामी 2 वर्ष के लिये नई कार्यकारणी के चुनाव पर चर्चा हुई जिसमें चुनाव अधिकारी कृष्ण नागपाल को नियुक्त किया गया है । चुनाव अधिकारी ने बताया आने वाली 31 मार्च को साय: 5:00 बजे राजकीय चिकित्सालय में स्थित श्री अमरनाथ सेवा समिति धर्मशाला में चुनाव सम्पन कराये जायेगे ।

शहीद चमकौर सिंह की प्रतिमा के लिए दिया ज्ञापन

27 मार्च आईबीसी फ़ास्ट हनुमानगढ़। डबलीबास मौलवी के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव द्वारा अवैध रूप किये जा रहे दीवार के निर्माण को तुरन्त प्रभाव से रोकने बाबत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार डबलीबास मौलवी के पंचायत भंवर के प्रांगण में वर्ष 2000 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए गांव के नौजवान चमकौर सिंह की प्रतिमा स्थापित है, जिसके प्रति ग्रामीणों व नागरिकों में आदरभाव व आस्थ्ज्ञा है। ग्राम पंचायत डबलीवास मौलवी के वर्तमान सरपंच व सचिव ने अपने पद का दुरूपयोग कर देश के लिये शहीद चमकौर सिंह की प्रतिमा को अपमानित करने के उद्देश्य से उनकी प्रतिमा के आस पास जानबूझकर उंची दीवार का निर्माण कर रहे है, जिससे ऊची ऊची दीवारों के निर्माण होते ही शहीद चमकौर सिंह की प्रतिमा का सहजता व सुगतमा से न हो सके। इस संबंध में ग्रामीणों ने जब सरपंच व सचिव से चर्चा की कि निर्माणाधीन दीवारों की ऊंचाई कम रखने का एवं शहीद चमकौर सिंह के प्रति ग्रामीणों की भावनाओं को ठेस न पहुचाने पर चर्चा की तो सरपंच सचिव ने अपने अकड़पन में कहा कि तुम हमें मत सिखाओं, हमें क्या करना ह...

कल से बीजेपी का दो दिवसीय जन संपर्क अभियान

भाजपा का जन सम्पर्क अभियान 28 व 29 को ****************************** ******** घर-घर में स्टीकर पत्रक लेकर पहुचेंगे भाजपा के कार्यकर्ता ****************************** ************** जयपुर, 26 मार्च 2019। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने बताया कि 28 व 29 मार्च को पूरे प्रदेश में भाजपा का जन सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में स्टीकर, पत्रक लेकर घर-घर में सम्पर्क करेंगे। अभियान के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश केे 50 लाख से अधिक परिवारों में जाकर केन्द्र की भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इस जन सम्पर्क अभियान के प्रभारी भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच हैं । शर्मा ने बताया कि 30 मार्च को प्रदेश में ‘‘मैं भी  चौकीदार’’ कार्यक्रम रहेंगे। इन कार्यक्रमों में हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा, वाहन रैली एवं सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह हैं। शर्मा ने बताया कि 31 मार्च को सायं 4 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा वी...

आज की विजय संकल्प यात्राओं का कार्यक्रम

27 मार्च को पार्टी के वरिष्ठ नेता  आज विजय संकल्प सभाओं को करेंगे सम्बोधित  ****************************** ***** जयपुर 27 मार्च भारतीय जनता पार्टी की अखिल भारतीय योजना के अनुसार आयोजित होने वाली विजय संकल्प सभाओं के क्रम में आज भी सभाएं होंगी।  लोकसभा चुनाव प्रवास कार्यक्रम समन्वय के प्रदेश संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि नागौर लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा को 27 मार्च दोपहर 1.00 बजे जायल में प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनियां सम्बोधित करेंगे। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की सभा को मावली में प्रातः 10.00 बजे तथा झालावाड-बारां लोकसभा क्षेत्र की सभा को अपराह्न 3.30 बजे बारां में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया सम्बोधित करेंगे।